फागुन को फिर ना जाने दें...(पिछली होली पर लिखी एक रचना)

Author: दिलीप /

Blogvani.com



2/8/10
Edit EntryEdit TagsAdd to Memories
http://blogs.ad.infosys.com/userpic/14313/39367
अपनों मे जब मृत प्राय पड़े, और गिद्ध स्वान सब नोचेंगे...
जब अपना सब लुट जाएगा, क्या तब जाकर कुछ सोचेंगे...
जब लाल किले से गिर भू पर, ये तीन रंग बँट जाएँगे...
पापों को धोने जाएँगे, सब गंगा तल घट जाएँगे...

इस बार होलिका संग सभी, ये पाप कर्म जल जाने दें...
नव क्रांति कोई हो जाने दें, फागुन को फिर ना जाने दें...

कोई भोजन से मर जाता हैं, कोई सोने से मर जाता है....
कोई कुछ पाने से कोई, कुछ खोने से मार जाता है...
जाने कितने ही राहों पे, यूँ पड़े पड़े ही गुजर गये...
मोती स्वासों के कितनों के, महलों मे यूँही बिखर गये...

इस भेड़चाल मे जीवन के, यूँ खुद को क्यूँ बह जाने दें...
नव रंग भरे इस जीवन में, फागुन को फिर ना जाने दें...

क्या लुटा अस्मिता भारत भी, अपने घुटनों पे रेंगेगा....
क्या पूरब यूँ जल जाएगा, और पश्चिम आँखें सेंकेगा...
क्या नाम हमारे होंगे कल, अपशब्दों के पर्याय बने...
क्या फिर इतिहास के ये पन्ने, कालिख से होंगे स्याह सने....

क्या यूँही बिना अर्थ जीवन, हम स्वानों सा बन जाने दें....
इन रंगों संग कुछ रक्त बहे, फागुन को फिर ना जाने दें...

नव परिवर्तन की आग आज, कुछ रक्त हमारा चाह रही...
मस्तक पल मे कट जाता है, ये फूलों की है राह नही...
माँ के आँचल मे दुश्मन के, सिर भेंट चढ़ाने होते है...
इस रुधिर रंग मे सने हुए, कुछ पुष्प सजाने होते है...

अरि के रुधिरों की लाली में, अब पूरब को सज जाने दें...
हो जाए शत्रुमृत्युमिलन, फागुन को फिर ना जाने दें...

बन रक्तबीज का रक्त बिंदु, जब क्रांति क्रांति हम खेलेंगे...
हंसते हंसते माँ की खातिर, छाती पे हमले झेलेंगे....
जब भय देंगे अरि सेना को, जब हाहाकार मचाएँगे...
जब अपनों के अंदर बैठे, भय का विस्तार मिटाएँगे....

तब ही बरसों से झुका हुआ, भारत फिर शीश उठाएगा...
होगा फिर सुख संचार नया, फिर फागुन बीत ना पाएगा....

ये कलियुग का है कटु सत्य, अब कीमत सबकी होती है....

Author: दिलीप /


वीर अमर कुरबानी की....
मीरा जैसी दीवानी की....
मधु से मीठी हर वाणी की....
मुरलीधर जैसे ग्यानी की....
अपने आचल मे छुपा शीश, माँ सूबक सूबक जो रोती है....
ये कलियुग का है कटु सत्य, अब कीमत सबकी होती है....

प्रेम भरी बरसातों की....
सब प्यारे रिश्ते नातो की....
निर्मल गंगा सी पावन जो....
पूनम की उजली रातों की....
मन के आँधियारों को हरती,जो सत्य प्रेम की ज्योति है....
ये कलियुग का है कटु सत्य, अब कीमत सबकी होती है....

वीर प्रसूता माओं की....
काली घनघोर घटाओं की....
इन शौर्या भरी गाथाओं की....
बलिदानो की आशाओं की....
जो राष्ट्रभक्ति निज प्राण त्याग, इस मातृभूमि पर सोती है....
ये कलियुग का है कटु सत्य, अब कीमत सबकी होती है....

शिशु के अबोध शैशवपन की....
युवती के मोहक यौवन की....
हर जोगी की हर जोगन की....
जीवन के हर इक क्षण क्षण की....
परकष्टों मे बहने वाला,वो अश्रु बना जो मोती है....
ये कलियुग का है कटु सत्य, अब कीमत सबकी होती है....

माँ के हाथों के भोजन की....
भगिनी के उस अपनेपन की....
हर कीर्तन की हर पूजन की....
मनबसिया राधे मोहन की....
वो प्रेम नदी मानव तन जो, अपने अमृत से धोती है....
ये कलियुग का है कटु सत्य, अब कीमत सबकी होती है....

हे राम तेरी मर्यादा की....
हे कृष्ण तुम्हारी राधा की....
अब और लिखूं क्या मन मेरे....
कुछ थोड़े की कुछ ज़्यादा की....
ये कलम मेरी जो अपने मे, किंचित सा सार समोती है....
ये कलियुग का है कटु सत्य, अब कीमत सबकी होती है....

एक साँप, धीरे से जा बैठा दिल मे.....

Author: दिलीप /


एक साँप, धीरे से जा बैठा दिल मे...
बोला, जगह नही है आस्तीन के बिल मे....
कहने लगा, मैं अब संत हो चुका हूँ...
सारा ज़हेर अपना, कबका खो चुका हूँ....
मैने बोला, साँप हो कहाँ सुधरोगे....
जब भी उगलोगे, ज़हेर ही उगलोगे....
वो बोला, साप हूँ तभी तो जी रहा हूँ...
बड़ी देर से, तुम्हारे दिल का ज़हेर पी रहा हूँ....
देखो मेरा रंग जो हरा था, अब नीला है...
अरे आदमी...तुम्हारा ज़हेर तो मेरे ज़हेर से भी ज़हरीला है....


पागलपन बहुत ज़रूरी है......

Author: दिलीप /


इक सिख बलिदानी युवक अगर पागल ना होता...
वो भी किसान बन खेतों मे बस गन्ने बोता...
लेकिन वो पागल था उसने बंदूकें बोई...
उसने सुविधा कोयल की प्यारी कूंके खोई...
फिर देश की खातिर मृत्यु हार पे झूल गया वो...
परिवार, बाप, माता, बहनों को भूल गया वो...

उसके बलिदान की कीमत अभी अधूरी है...
हित राष्ट्र अभी पागलपन बहुत ज़रूरी है...

गर वो बंगाली युवक न होता बौराया सा...
होता अँग्रेज़ों के दफ़्तर मे गर्वाया सा..
क्या वो हिटलर से मिलता, क्या वो फौज बनाता...
वो बस घर मे सुख से रहता और मौज मनाता...
पर वो पागल था अंग्रेज़ो से जंग लड़ा वो....
बस आज़ादी की खातिर हरदम रहा खड़ा वो...

उसकी वो रक्त पुकार अभी क्या पूरी है...
हित राष्ट्र अभी पागलपन बहुत ज़रूरी है...

आज़ाद सदा रहने की कसम उठाई थी जब...
अपने सिर जिसने अपनी गोली खाई थी तब...
थे वहाँ सैकड़ों दुश्मन और वो खड़ा अकेला..
उसकी मृत्यु पर तीर्थ सज़ा वा लगा था मेला...
होता उसका मस्तिष्क यदि यूँ सधा सधा सा...
वो भी रहता परिवार संग तो बँधा बँधा सा...

आज़ादी मे भारत के अब भी दूरी है...
हित राष्ट्र अभी पागलपन बहुत ज़रूरी है...

जेल मे भूखे प्यासे हरदम पड़े रहे जो...
ले परचम आज़ादी का हरदम खड़े रहे जो...
काला पानी का ज़हेर जिन्होने हंस कर चखा...
पर सदा जलाए आज़ादी की ज्योत को रखा...
उनके उस पागलपन की कुछ चिंगारी भर लो...
वास्तव मे आज़ाद देश फिर अपना कर लो...

वो धरती तब जो लाल हुई फिर भूरी है...
हित राष्ट्र अभी पागलपन बहुत ज़रूरी है...

पर बन हिंदू मुस्लिम ना पागल तुम हो जाना...
इस क्षेत्र वाद की दौड़ में अब ना तुम बौराना...
जब पागलपन को सृजन से अपने जोड़ोगे तुम...
जब द्रव्यमोह का दृढ़ ये बंधन तोड़ोगे तुम...
जब पागलपन को लेके मन मे भ्रम ना होगा...
ये शत्रु विरोधी क्रोध कभी जब कम ना होगा...

वो कल्पमुर्ति इस राष्ट्र की तब ही पूरी है...
हित राष्ट्र अभी पागलपन बहुत ज़रूरी है...

तब एक तिरंगा बनता है....

Author: दिलीप /


छाई पूरब मे लाली हो, हो पुष्प चहक के झूम रहे...
मंदिर मे कुछ पहचाने से, हो रंग निराले घूम रहे...
कुछ शरमाई, कुछ नम आँखें, हो विदा पिया घर जब जाए...
जब बचपन के मुख की लाली, माता का आँचल भर जायें...

जब पुर्वाई का इक झोंका, मन का आँचल लहराता है...
तब खुशहाली आ जाती है, रंग केसरिया बन जाता है....

हिम की चादर मे भी तन कर, गिरिराज शौर्य दर्शाता हो...
उज्ज्वल बादल सा बन कपोत, जब शांति रंग बरसाता हो....
कोने मे बैठे दादाजी, कुछ अनुभव वाली बात कहे...
जब श्वेत चंद्र हो पूनम का, उजियारी, निर्मल रात बहे....

जब कान्हा का अबोध बचपन, माखन मे, दूध मे छनता है...
शिव जटा से निकले गंगा जल, ये श्वेत रंग तब बनता है...

यूँ सावन की हरियाली मे, जब मन मयूर हो नाच रहे...
कुछ झुंड सुरीली कोयल के, हो प्रेम कथायें बाँच रहे...
धरती की सूनी गोद कभी, अद्भुत ममता से भर जाए...
जब आसमान से कुछ बूँदें, आँखों के मोती हर जायें...

जब धरती के पीले रंग मे, नीला अंबर मिल जाता है...
आँखों मे अश्रु नही रहते, तब हरा रंग बन जाता है...

कुछ श्वेत हुई चट्टानों पे, जब शत्रु के पंजे बढ़ते हो....
जब संकट के बादल गुपचुप, यूँ आसमान मे चढ़ते हो...
तब हरे वस्त्र मे दबी भुजा, कुछ और फड़कने लगती है...
माँ की रक्षा की भाव अग्नि, तब और धधकने लगती है...

उन श्वेत हिमो पे, हरे रंग से, लाल रंग जब गिरता है....
बलिदान अमर हो जाता है, तब एक तिरंगा बनता है....